प्रियंका मनोज अग्रवाल बनीं प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की सदस्य

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल की धर्मपत्नी, बल्लभगढ़ पीसीसी डेलीगेट एवं पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रियंका मनोज अग्रवाल को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर प्रियंका अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा पर्ल चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है,

उस पर वह पूरी निष्ठा से खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करते हुए कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगी। प्रियंका मनोज अग्रवाल ने बल्लभगढ़ की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज बल्लभगढ़ विकास के अभाव में दर्द से कराह रहा है। मौजूदा भाजपा सरकार बल्लभगढ़ की जनता के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है, जिसके कारण यहाँ का नागरिक बुनियादी सुविधाओं, बदहाल सडक़ों, जलभराव और अव्यवस्थाओं से त्रस्त है। विकास के झूठे दावे करने वाली इस सरकार ने बल्लभगढ़ के विकास को पूरी तरह से ठप्प करके उपेक्षित छोड़ दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार पूरी तरह महिला विरोधी है और राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वह बल्लभगढ़ की जनता के मान-सम्मान और महिलाओं के हक के लिए इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करती रहेंगी। आने वाले समय में हरियाणा में बदलाव का बिगुल बल्लभगढ़ की पावन धरा से ही बजेगा और कांग्रेस पार्टी सबसे पहली और ऐतिहासिक जीत वल्लभगढ़ विधानसभा सीट पर ही दर्ज करेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक से भी अधिक समय से प्रियंका मनोज अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर बल्लभगढ़ से लेकर पूरे प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। अपने इसी ज़मीनी संघर्ष, सेवा और वफ़ादारी के बल पर आज उनका नाम हरियाणा के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में शुमार होता है। बल्लभगढ़ में उनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न समाज-कल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना प्रदेश कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी कई बार कर चुका है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.