सतयुग दर्शन संगीत कला केद्र में नृत्य एवं वाद्य यंत्रों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न
फरीदाबाद। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र, एन.एच.-5 ब्लाक ई फरीदाबाद में प्रयाग संगीत समिति द्वारा आयोजित गायन, नृत्य एवं वाद्य यंत्रों की प्रायोगिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में लगभग 55 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वाद्य यंत्रों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। परीक्षा के परीक्षक के रूप में आदरणीय श्री सुबोध पांडे जी उपस्थित रहे। साथ ही सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के प्रधानाचार्य दीपेन्द्र कांत ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत कला केंद्र के सभी स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। सभी वॉलंटियर्स ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाते हुए परीक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में अपना श्रेष्ठ योगदान दिया। परीक्षा का वातावरण अनुशासित, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण रहा।
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र निरंतर विद्यार्थियों को संगीत, नृत्य एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहा है। साथ ही यहाँ बच्चों को समय-समय पर मानवीय मूल्यों एवं नैतिक शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाता है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। इसके अतिरिक्त, सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र, 5ई/19, एन.आई.टी. फरीदाबाद में 25 मई से 4 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संगीत की विभिन्न विधाओं गायन, नृत्य एवं वाद्य यंत्र की विशेष कक्षाएँ आयोजित की जाएंगी।
