सूरजकुंड मेले हादसे में जख्मी पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले के दौरान झूला टूटने से हुए हादसे में जख्मी पुलिस कर्मियों को शुक्रवार पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रशंसा पत्र एवं नकद इनाम देकर सम्मानित किया। सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्होंने अदम्य साहस व जिम्मेदारी का परिचय देकर पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। फरीदाबाद पुलिस आगे भी इसी साहसिक कार्य करती रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि उनको किसी प्रकार की अवकाश व अन्य सहायता की अवश्यकता है तो उन्हे तुरंत उपलब्ध होगी वहीं कर्मचारियों के ईलाज/मेडिकल के संबंध में तुरंत प्रभाव से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जएगी।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सात फरवरी को सुरजकुण्ड मेला में  झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। झूला एक तरफ से टूटने पर चीख पुकार मच गई थी। जिस पर पुलिसकर्मी राहत बचाव कार्यों में जुट गये परंतु इसी दौरान दुसरी तरफ से भी झूला टूट गया और आमजन को बचाते समय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये थे। इस दुर्घटना में बचाव राहत कार्य के दौरान महिला सहायक उपनिरीक्षक नीलम थाना सेंट्रल की आंख के उपर वाली हड्डी टूट गई व सिर में चोट आई, वहीं एसपीओ राजेश कुमार की तीन पसलियों में फ्रैक्चर तथा महिला सिपाही शर्मिला की उंगलियों में फ्रैक्चर व चेहरे पर चोट लगी।

वहीं एक अन्य मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम शेयर मार्केट फ्रॉड के एक मामले में 13 फरवरी को भोपाल मध्य प्रदेश से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर फरीदाबाद लेकर आ रही थी इसी दौरान रास्ते में जब टीम मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिरोजपुर झिरका के नजदीक पहुंची तो उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र, मुख्य सिपाही सुनील व सिपाही लक्ष्मण घायल हो गये तथा दो आरोपी भी घायल हो गये थे। मुख्य सिपाही सुनील गंभीर रुप से घायल था। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुये चारों साइबर आरोपितों को काबू रखा व घायल आरोपितों को ईलाज के लिये दाखिल कराया। पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता ने तीनों पुलिसकर्मियों को भी प्रशंसा पत्र व नगद इनाम से सम्मानित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.