राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप पीजीटी केमेस्ट्री प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न : डॉ. ओमबीर यादव
एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के दिशा- निर्देश अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह प्रिंसिपल डायट आदरणीया श्रीमती सुमिता रांगी जी के कुशल नेतृत्व एवं ट्रेनिंग विंग इंचार्ज आदरणीय श्रीमती सोना यादव जी की देखरेख में पीजीटी केमेस्ट्री प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया.
ट्रेनिंग विंग सदस्य डॉक्टर ओमबीर यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप आयोजित किया गया. इस नीति में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशक्ति, सर्जनात्मकता विकसित करने पर विशेष बल दिया गया है ताकि वे वैश्विक स्तर की चुनौतियों का सामना कर सके.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों से प्री-टेस्ट एवं पोस्ट– टेस्ट लिया गया. इसी के आधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की इंपैक्ट स्टडी भी की जाएगी
ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव ने बताया कि 21वीं सदीं के अनुरूप कौशलों का विकास करना ही इन प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. इसके द्वारा विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर मिलता है जिसके द्वारा वह सकारात्मक दिशा में अपनी ऊर्जा का प्रयोग कर सकता है.
डाइट प्रभारी श्रीमान पृथ्वीराज जी ने कहा कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के द्वारा अध्यापकों की जानकारी अद्यतन होती है तथा अपने विषय में समय-समय पर हो रहे बदलाव के बारे में पता लगता है. यह सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. यहां पर सीखे हुए ज्ञान को विद्यार्थियों तक आप लोग अवश्य पहुंचाएंगे और उनमें एक परिवर्तन देखने को मिलेगा तभी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध होगी.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केमिस्ट्री में कला समेकित शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का केमिस्ट्री में प्रयोग, 21वीं सदीं के कौशल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 के अनुरूप केमिस्ट्री शिक्षण, पोश और पोक्सो एक्ट, केमिस्ट्री पेडागॉजी, डी एंड एफ ग्रुप, ब्लूम टैक्सनॉमी, शिक्षा में आईसीटी का प्रयोग, रासायनिक संतुलन, आयोनिक संतुलन, साइंस में स्थिरता, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, इनॉर्गेनिक केमेस्ट्री, इलेक्ट्रोकेमेस्ट्री, थर्मोडायनेमिक्स, कैरियर काउंसलिंग, समग्र प्रगति पत्र आधारित मूल्यांकन, खिलौना आधारित अधिगम, कोऑर्डिनेशन केमेस्ट्री, नेम रिएक्शन आदि विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान तखत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान अरुण कुमार राघव, अनिल कुमार, नेहा शर्मा, बलविंदर कौर, श्रीमान मुकेश कुमार शर्मा एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा है.
