नमो ऐप पर रजिस्ट्रेशन में दिखा लोगों का उत्साह, रंजीता मेहता ऐप में नंबर एक पर पहुंची
-गांव चलो अभियान में लोगों से मिली रंजीता मेहता, पार्टी की नीतियों का किया प्रचार
पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रंजीता मेहता ने गांव चलो अभियान के तहत बूथ नंबर 123, 124, 130 और 131 में अभियान चलाया गया। इस दौरान बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठक, जन संवाद, समीक्षा और प्रवास कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों ने रंजीता मेहता के समर्थन नमो ऐप पर खुद को रजिस्टर्ड करवाया।
शुक्रवार को जबरदस्त अभियान के बीच रंजीता मेहता नमो ऐप में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 1260 रजिस्ट्रेशन के साथ पहले नंबर पर दिखाई दे रहीं थी। लोगों के भाजपा के प्रति उत्साह के लिए रंजीता मेहता ने आभार व्यक्त किया। रंजीता मेहता ने इस दौरान प्रवासी पदाधिकारी के साथ बूथ के अंतर्गत आने वाले पदाधिकारी बूथ समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की।
बूथ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क करके केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना, कार्य एवं उपलब्धि संबंधित पत्र वितरित किया गया। लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए फिर से भाजपा को मत देकर भारी मतों से विजयी बनाकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी 10 लोकसभा सीटों के साथ सरकार बनाने की अपील की गई। रंजीता मेहता ने कहा कि गांव चलो अभियान मील का पत्थर बनने वाला है।
इस अभियान के तहत हमें विपक्ष के बड़े नेताओं के बूथ पर भी जाकर भाजपा की नीति को बढ़ाने का काम कर रही है। प्रत्येक बूथ के आम जनमानस को यह बता रहे हैं कि आजादी के बाद सनातन का रक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है, जो कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, सबका प्रयास के माध्यम से विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है।
इस अवसर पर रंजीता मेहता ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में हुए विकास कार्यों के पत्र, कलेंडर एवं अन्य सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर देशहित फाउंडेशन के सौजन्य से आंखों की जांच का विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें 300 लोगों की जांच की गई और 200 लोगों को निशुल्क चश्में दिए गए।
इस अवसर पर राजीव कॉलोनी पंचकूला बूथ नंबर 123,124,130,131, शमशेर सिंह (बूथ पालक ) रामजीत सिंह( बूथ अध्यक्ष 123) श्री त्रिभुवन परमार (शक्ति केंद्र प्रमुख) तपन सिंह बीएलए 2 , करण दिवाकर, अर्चना कपूर ,मंडल सचिव लक्ष्मी ,सूरजपाल, संदीप, सतीश पाल, वतन,अनीता यादव, रामादेवी ,विजय कुमारी, रीना देवी, अंजू, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार मलिक धर्मपत्न पूर्व पार्षद कांता देवी जी, सूरज एवं विक्की मलिक के निवास स्थान पर स्वागत समारोह हुआ।