डंपिंग यार्ड के खिलाफ लामबंद हुए लोग, जताया विरोध

फरीदाबाद। फरीदाबाद-गुडग़ांव रोड पर हनुमान मंदिर के सामने स्थित पावर हाउस वाली जगह पर नगर निगम द्वारा कूड़ा डंपिंग यार्ड बनाया जा रहा है। आज सुबह से यहां कई ट्रकों में कूड़ा डाला गया, जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश है। मौके पर पहुंचे लोगों ने इस कार्रवाई को गलत बताया और इसका विरोध किया। समाजसेवी देवेंद्र फागना ने बताया कि जहां कूड़ा डाला जा रहा है, वहां से दो सौ मीटर की दूरी पर गांव भांखडी है, जो पिछले 15 सालों तक थर्मल पावर की राख से तंग रहा, फिर दो तीन साल मृत पशुओं को यहां डाला जाने लगा, जिसका विरोध करने पर इस दिक्कत से मुक्ति मिली, अब यहां डंपिंग यार्ड बनना लोगों को सीधे तौर पर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां परोसना है।

उन्होंने बताया कि हैरानी की बात तो यह है कि यह जमीन तक नगर निगम की नहीं है। अगर यहां डंपिंग यार्ड बना तो गांव भाकरी, सैनिक कालोनी, अचीवर कालोनी, आईपी कालोनी, बडखल गांव तक बदबू पहुंचेगी और लोगों का जीना दुश्वार होगा। उन्होंने बताया कि इसी के पास हनुमान बाबा का मंदिर है, जिसे देखने के लिए दूर दराज से लोग आते है, अगर यहां कूडा यार्ड बनेगा तो बदबू से लोगों की आस्था पर असर पड़ेेेगा। मौके पर पहुंच वार्ड नंबर 19 के पार्षद जगत सिंह ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के एक्सईएन से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसा है तो वह इसकी पूरी जानकारी लेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.