कार्यकर्ता सम्मेलन में 36 बिरादरी के लोगों ने दिया हरपाल पहलवान को खुला समर्थन

विशाल रैली में तबदील हुआ सम्मेलन, उमड़ा जनसैलाब -एक्टिव मोड़ में नजर आए आजाद उम्मीदवार भाई हरपाल पहलवान, राजनीतिक हलचल शुरू

कैथल (कृष्ण प्रजापति): पूंडरी हलके के आजाद उम्मीदवार भाई हरपाल पहलवान फतेहपुर पूरी तरह से एक्टिव मोड़ में आ गए हैं। इसी के तहत आज पूंडरी में हरपाल के नेतृत्व में आयोजित जन्नत पैलेस में कार्यकत्र्ता सम्मेलन में हलके के प्रत्येक गांव से रिकार्ड तोड़ संख्या में 36 बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन एक विशाल रैली में बदल गया और लोगों में जोश व उत्साह देखते ही बन रहा था। ग्रामीणों ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर आगामी विधानसभा चुनाव में हरपाल को खुला समर्थन देने का ऐलान किया। समूचा पंडाल भाई हरपाल पहलवान आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं, के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

36 बिरादरियों के कार्यकत्र्ताओं ने हरपाल पहलवान को सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, फूलों की माला डालकर जोरदार स्वागत किया और चुनाव में सहयोग, समर्थन देने की घोषणा की। हरपाल ने सम्मेलन में आए सभी कार्यकत्र्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए कहा कि वे पूंडरी हलके की जनता के सहयोग से जीत का परचम लहराएंगे और पूंडरी को एक बार फिर विकास व रोजगार की राह में नंबर एक क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे कहने की बजाए काम करने में विश्वास रखते हैं। इस मौके पर हजारों की संख्या में हर गांव से 36 बिरादरी के कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

झलकियां :
बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक करवाकर छुपे रुस्तम साबित हुए हरपाल पहलवान।
हरपाल पहलवान बनेंगे पूंडरी से विधायक के नारों से गूंजा पंडाल।
सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से हलके भर में राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनी रही।
सभी विधायक पद के प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर इस सम्मेलन की जानकारी लेते देखे गए।
सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ ने पूंडरी हलके में बदल दिए राजनीतिक समीकरण।
इस सम्मेलन ने हरपाल को पहले 3 मजबूत प्रत्याशी की पंक्ति में लाकर खड़ा दिया।
सम्मेलन में 3 हजार कुर्सिंयां कम रही, मौकेे पर 1 हजार कुर्सिंयों की और व्यवस्था करनी पड़ी।सम्मेलन में हलके के प्रत्येक गांव के 36 बिरादरी से ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
नाचते-गाते हुए सम्मेलन में शामिल हुए ग्रामीण।
एक बार फिर निर्दलीय की जीत दर्शा गया यह सफल सम्मेलन।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.