भाजपा पार्टी में मिलता है कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान : गोपाल शर्मा
भाजपा उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा ने दी गोपाल शर्मा को प्रदेश महामंत्री बनने पर बधाई
फरीदाबाद। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा को भाजपा हाईकमान द्वारा हरियाणा भाजपा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त करने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर उन्हें कार्यकर्ताओं द्वारा बधाईयां देने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं फऱीदाबाद भाजयुमो के जिला प्रभारी गोल्डी अरोड़ा ने आज अपने साथियों के साथ मिलकर गोपाल शर्मा के निवास पर पहुंचकर उन्हें फूलों का बुक्का भेंट कर उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उनकी नियुक्ति पर केंद्र व प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान गोल्डी अरोड़ा ने गोपाल शर्मा का मिठाई खिलाते हुए उनका मुंह मीठा कराया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है, ऐसे अनेकों उदाहरण है, जो पार्टी में आम कार्यकर्ता के रुप में जुड़े और अपनी मेहनत और काबलियत के बल पर आज उच्च पदों पर आसीन हो देश-प्रदेश की सेवा कर रहे है।
मुझ जैसे मामूली कार्यकर्ता को भी पार्टी ने पूरा सम्मान दिया है, पहले फरीदाबाद जिले का अध्यक्ष बनाया और अब प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देकर मुझे पार्टी की सेवा करने का अवसर दिया है। इसके लिए मैं और मेरा परिवार भाजपा नेतृत्व का हमेशा ऋणी रहेगा इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा ने गोपाल शर्मा जी को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि जब वह भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन थे, तब उन्होंने फरीदाबाद जिले में संगठन को मजबूत करने का काम किया और अब जब उन्हें हरियाणा में महामंत्री की जिम्मेवारी मिली है तो हरियाणा में भी भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत और प्रभावी बनकर उभरेगा। इस मौके पर हरियाणा भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करण गोयल, भाजपा नेता आशीष माटा, मनीष बत्रा, विकास शर्मा, हेमंत कुमार, सागर दुआ, पवन शर्मा, सागर भाटिया, मुकेश दुआ, रोहित भाटिया, कपिल केला, हितेश सोनी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
