भाजपा मंडल औरंगाबाद की विस्तारित बैठक कार्यकारिणी का आयोजन
जगबीर चौहान की अध्यक्षता में मंडल औरंगाबाद की बैठक का आयोजन
होडल। मंडल औरंगाबाद विस्तारित कार्यकारिणी बैठक मंडल अध्यक्ष जगवीर चौहान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण हुई। जिसमें मुख्य वक्ता जिला महामंत्री सतीश बैंसला जी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और हरियाणा के यसस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा प्रदेश के लिए दिन रोज नई नई योजना गरीब किसान मजदूर व पिछड़े वर्ग के हित में काम कर रहे हैं। जिसमें मंडल उपाध्यक्ष जिलेसिंह मंडल महामंत्री अशोक मोहन हरि, सुशील सरपंच,प्रताप सिंह माफी जलालपुर, ममता पुत्र वधू रामरतन, कनक लता, सतप्रकाश जिलाध्यक्ष SC मोर्चा , भगीरथ, प्रेमराज मंडल अध्यक्ष होड़ल आदि ने भी अपने विचार रखकर पार्टी को विधानसभा में तीसरी बार नायब सिंह सैनी जी की सरकार बनाने की अपील लोगों से की।
