हड़ताल के सातवें दिन भी नगर निगम फरीदाबाद में कामकाज प्रभावित

कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

फरीदाबाद।  नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के सातवें दिन आज नगर निगम फरीदाबाद में फील्ड से लेकर कार्यालयों तक सफाई, सीवर, हॉर्टिकल्चर, इंजीनियरिंग विभाग सहित विभिन्न शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहा।हड़ताली कर्मचारी आज नगर निगम मुख्यालय, बी.के. चौक पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर की अध्यक्षता में एकत्रित हुए और सरकार की नीतियों एवं वादाखिलाफी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध सभा का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुडिय़ा ने किया। विरोध सभा को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपाध्यक्ष कमला उपमा, सचिव सुनील चंडालिया,

जिला प्रधान दिलीप सिंह बहोत तथा जिला सचिव अनिल चंडालिया ने मुख्य रूप से संबोधित किया। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी धरना स्थलों पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “स्वतंत्र भारत में स्वदेशी सरकार द्वारा सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार क्यों?” विषय पर विचार गोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी। इन विचार गोष्ठियों में सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा सरकार की नीतियों पर सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ खुलकर चर्चा की जाएगी। शास्त्री ने कहा कि सफाई एवं सीवर कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण इन्हीं कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों से किए गए समझौतों और वायदों को लागू नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता …एवं बेलदार.. सीवर… वाटर सप्लाई… क्लर्क… सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के नेता ..एवं महिला नेता.  … आदि ने भी संबोधित किया ! आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा  राज्य सचिव अजय शास्त्री   जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया उपप्रधान सुदेश जैनवाल, श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान  सफाई कर्मचारी यूनियन, सचिव महेन्द्र कुडिय़ा जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान हृढ्ढञ्ज जॉन धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया सुनील मेहरोलिया श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया महिला नेता राजवती कविता सत्तो बिना शकुंतला सुनीता अनुराधा आदि उपस्थित रहे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.