मकर संक्रांति पर्व पर ऑटोपिन कालोनी को ट्यूबवेल की सौगात

फरीदाबाद।  बल्लभगढ़ ऑटोपिन एरिया में नए ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा तथा स्थानीय पार्षद रवि भगत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर टिपरचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह ट्यूबवेल लगाया जा रहा है, जिससे आसपास के निवासियों और पार्क में आने वाले लोगों को पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। स्थानीय पार्षद रवि भगत ने कहा कि  ऑटोपिन एरिया के नागरिकों की लंबे समय से ट्यूबवेल की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस ट्यूबवेल के शुरू होने से जल संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।  मकर संक्रांति पर्व पर ट्यूबल के शुभारंभ मौके पर प्रधान हरे राम, जगत सिंह भूरा,मुकेश, अशोक, राजकुमार, समस्त कालोनी वासी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.