डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनएसएस के चौथे दिन स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
FARIDABAD: सेक्टर 9 स्थित डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना का चौथा दिन प्रारंभ हुआ। स्वयंसेवकों को हल्के योग अभ्यास तथा प्राणायाम के साथ दिनचर्या आरंभ हुई। आज के दिन की थीम स्वयंसेवकों का “स्वास्थ्य जांच शिविर” में योगदान रहा। इस अवसर पर सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर 8 फरीदाबाद की डॉक्टरों की टीम और उनके सपोर्टिंग स्टाफ ने जिसमें डॉक्टर इशा हांडा, डॉ शालिनी गुप्ता, डेंटिस्ट डॉक्टर हिमांशु विश्वकर्मा, डॉक्टर केशव भाटी फिजिशियन, मिस्टर सत्य प्रकाश शर्मा, मिस्टर डोरी लाल शर्मा नर्सिंग स्टाफ , मिस्टर नरेश शर्मा ब्रांडिंग सर्वोदय हॉस्पिटल उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से डिप्टी प्रिंसिपल डॉक्टर राखी पुरी ,कार्यक्रम अधिकारी जी सी वर्मा तथा मेघना सचदेवा, ने बच्चों को स्वयंसेवकों का महत्व बताया और उन्हें इस स्वास्थ्य जांच शिविर में बढ़-कर कर भाग लेने और स्वयं की जांच करवाने हेतु प्रेरित किया ।सभी स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक इस शिविर में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें
