नगर निगम के दो एसडीओ और एक जेई को नोटिस

फरीदाबाद। नगर निगम के द्वारा खराब सडक़ निर्माण को लेकर अब सख्ती शुरू हो गई है। निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री को लेकर निगम ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए दो एसडीओ और एक जेई को नोटिस जारी किया है। मामला शहर की प्रमुख सडक़ों से जुड़ा है, जहां हाल ही में बने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की गंभीर खामियां सामने आई हैं। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ सडक़ों पर निर्माण मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते सडक़ें बनने के कुछ ही दिनों में खराब होने लगीं। सबसे ज्यादा गड़बड़ी बडख़ल क्षेत्र में स्थित मॉल ऑफ फरीदाबाद के सामने बनी आरएमसी सडक़ में सामने आई।

सबसे ज्यादा गड़बड़ी बडख़ल क्षेत्र में स्थित मॉल ऑफ फरीदाबाद के सामने बनी आरएमसी सडक़ में सामने आई। यहां सडक़ की सतह असमान पाई गई और फिनिशिंग भी मानकों के अनुरूप नहीं थी, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई। इस मामले में संबंधित एसडीओ प्रेम से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। वहीं, एनएचपीसी चौक से बाइपास तक बनाई गई सडक़ को भी निरीक्षण के बाद दोबारा तोडऩे के निर्देश दिए गए हैं। जांच में निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की पुष्टि हुई है। अब यह सडक़ ठेकेदार को अपने खर्च पर दोबारा बनानी होगी, साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विवेक गिल के अनुसार, अब सभी सडक़ों की नियमित जांच की जाएगी।

हाल में ही आयोजित हुए दिशा की बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक मूल चंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना ने खराब सडक़ो के बनने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। सडक़ों की खराब गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता के पैसे से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विवेक गिल के अनुसार, अब सभी सडक़ों की नियमित जांच की जाएगी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रोजाना सैंपलिंग भी कराई जाएगी। यदि कहीं भी गड़बड़ी मिली तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.