नीट-यूजी-2026 परीक्षा की तैयारियों में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं : आयुष सिन्हा
डीसी ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों दिए निर्देश
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मुख्य प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी ने नीट-यूजी 2026 की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, आयोग अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वे शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।मुख्य प्रधान सचिव ने कहा कि हृश्वश्वञ्ज-त्र 2026 राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील परीक्षा है, इसलिए परीक्षा की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर प्रशासनिक एवं सुरक्षा एजेंसियों की सतत निगरानी आवश्यक है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली परीक्षाओं के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों का पुन: निरीक्षण कर समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा फर्नीचर, कक्षों, शौचालयों, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि पिछली बार प्राप्त शिकायतों को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त कर ली जाएं। डीसी आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त शेड एवं आवश्यकतानुसार अस्थायी टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को असुविधा न हो। उन्होंने प्रवेश बिंदुओं का विशेष निरीक्षण करने तथा सभी केंद्रों पर बिजली आपूर्ति एवं जनरेटर बैकअप की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि सभी इनविजिलेटर एवं सेंटर सुपरिंटेंडेंट निर्धारित ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल को अनिवार्य रूप से पूरा करें तथा उसका प्रमाण-पत्र भी प्राप्त करें। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के संबंध में निर्धारित पात्रता एवं निष्पक्षता संबंधी सभी औपचारिकताओं का पालन किया जाए।
बैठक में सीसीटीवी कैमरों एवं बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीसी आयुष सिन्हा ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी स्थापना एवं परीक्षण समय पर पूरा करने तथा तकनीकी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन के लिए संबंधित बैंकों व एजेंसियों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। डीसी आयुष सिन्हा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और हृश्वश्वञ्ज-त्र 2026 परीक्षा को देखते हुए यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों, प्रतिबंधित वस्तुओं एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी समय रहते उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, बडख़ल एसडीएम त्रिलोक चंद, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
