कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं नीरज गुप्ता : जितेन्द्र भारद्वाज

फरीदाबाद मेें धूमधाम से मनाया कांग्रेस नेता नीरज गुप्ता का जन्मदिन

फरीदाबाद। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिले के प्रमुख वैश्य नेता नीरज गुप्ता का 57वां जन्मदिन सोमवार को सेक्टर-17 स्थित निवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और उन्होंने नीरज गुप्ता को केक खिलाकर जन्मदिवस की बधाई दी। वहीं इस मौके पर लोगों द्वारा जितेन्द्र भारद्वाज का भी पगडी बांधकर व स्मृति चिन्हृ देकर स्वागत किया गया। वहीं जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही लोगों की बधाईयों का तांता लग गया। जो देर रात तक जारी रहा। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां से आर्शीवाद लेकर अपने जन्मदिन की शुरूआत की। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि नीरज गुप्ता स्वच्छ छवि के कर्मठ व संघर्षशील कार्यकर्ता हैं।

इन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए जनसेवा को महत्व दिया है। उन्होंने नीरज गुप्ता से अपने जन्मदिन के अवसर पर समाजहित के कार्यों में बढ-चढकर भार लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाजसेवा व भाईचारा ही किसी नेता की असल ताकत होता है इसलिए सदा भलाई के कायों में विशेष भागीदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने कहा कि मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज ने स्वयं यहां आकर जो मेरा मान बढ़ाया है वह उसके लिए सदा उनके आभारी रहेंगे।

साथ ही उन्होंने उन लोगों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें बधाई प्रेषित कीं। उन्होंने भगवान से शहर के लोगों के जीवन में खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए क्षेत्र के सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड, नरेश शर्मा, बलजीत हुड्डा, उमेश कौशिक, सुनील मित्तल, श्याम मोहन कौशिक, जीत सिंह वैष्णव, प्रेमसिंह यादव, सुगन चंद जैन, मुकेश शर्मा, सौरभ जैन, भरत कौशिक, रवि दत्त चौहान, दिनेश शर्मा, रघुबीर सिंह ठाकुर, भगत सिंह बैंसला, राज बैंसला, रविदत्त चौहान, विकास हुड्डा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.