हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय स्तर पर बैठक सम्पन्न
चीफ स्काउट एवं फाउंडर श्रीनिवास शर्मा के दिशानिर्देशन में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन दिल्ली के गांधी नगर में हुआ। महामना मदन मोहन मालवीय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने व दीप प्रज्वलन के बाद स्काउटिंग प्रार्थना के बाद बैठक शुरु की ।
बैठक का संचालन रिशाल सिंह हरियाणा ने किया।
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की इस बैठक में 85 सदस्यों ने शारीरिक रूप से और वर्चुअल लिंक से जुड़कर प्रक्रिया में भाग लिया।जिसमे से दिल्ली, हरियाणा, बिहार, असम, झारखंड, मुम्बई, वेस्ट बंगाल, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यो ने भाग लिया। एचपी सिंह पूर्व न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, उप संरक्षक,नरसिंग मेंगजी पूर्व विधायक सोलापुर, उप संरक्षक,शशि कांत भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष, समय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ एनके जोशी राष्ट्रीय चेयरमैन, सत्य नारायण साह राष्ट्रीय आयुक्त, उमेश कश्यप राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त, जुगल किशोर शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार महासचिव, राजेश कुमार राष्ट्रीय सचिव, अजय कुमार राष्ट्रीय संयुक्त सचिव तथा डॉ रमेश पासी जी मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए।
नई कार्यकारिणी भविष्य में किये जाने वाले कार्यो की रूप रेखा कैसी होनी चाहिए और भविष्य में स्काउटिंग की भावना को लोकहित और राष्ट्र सेवा में कैसे कार्य करेगी चर्चा की गई। स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों को प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाने को कहा।राष्ट्रीय उपसंरक्षक एवं हाई कोर्ट के जस्टिस माननीय एचपी सिंह व राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व विधायक नरसिंह मेंगजी तथा अन्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने वर्चुयल जुड़कर अपने विचार रखे। बैठक में बहुत से राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय एजेंडों पर सकारात्मक चर्चा हुई जिनमें प्रमुख तौर से पिछली बैठक को कन्फर्म करना तथा पचहत्तर हजार की एफिलेशन के रूप में राज्यों से ली जाने वाली राशि को कम करके ग्यारह हजार रुपए किया गया तथा कोटा मनी के रूप में 10 रुपए प्रति स्काउट/गाइड लिया जाएगा। जिन राज्यों में गलत मनसा से कुछ लोगों द्वारा अलग रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है वो सभी गैरकानूनी समझे जाएंगे है तथा राष्ट्रीय स्तर पर पत्र जारी कर दिया जाएगा।
अन्य विशेष एजेंडों को बहुमत से पारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उपसंरक्षक एवं माननीय जज साहब एचपी सिंह ने कहा कि स्काउटिंग को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने,राष्ट्रहित में काम करने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलजुलकर सफल प्रयास करेंगे। वहीं राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार ने कहा कि अगले 2 वर्षों में राष्ट्रीय जमूरी को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ एन.के ने कहा कि जिन राज्यों को कार्य करने में दिक्कत आ रही हैं वो सभी नेशनल को पत्र लिख कर अवगत कराएं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समय सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों के पहचान पत्र दिए जाएं। राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त एडवोकेट उमेश कश्यप ने कहा कि समान नाम से खोली गई संस्थाओं के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अजय कुमार ने सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत भारती ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सभी मिलकर काम करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या को मिल बैठकर सुलझाया जाना चाहिए तथा बच्चों के हित में काम करेंगे। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन किया।
