हरियाणा में फिर बनेगी नायब सरकार-रंजीता मेहता

पंचकूला। हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने कहा है कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं, उससे स्पष्ट हो गया है कि अक्टूबर में होने वाले चुनाव के बाद फिर से नायब सरकार स्थापित होगी। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस सत्ता में आने के सपने लेने छोड़ दे। रंजीता मेहता ने कहा कि पिछले एक महीने में नायब सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों से हर वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों ने फिर से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

रंजीता मेहता ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और प्रदेश में एक ऐसा वातावरण तैयार हुआ है जिसमें गरीब के बच्चे भी अब एचसीएस आफिसर व पुलिस विभाग में इंसपेक्टर के पदों पर नियुक्त हो रहे हैं। प्रदेश में बदले इस वातावरण से युवाओं में एक आस जगी है कि अब उन्हें मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी मिल सकती है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत के साथ-साथ कोचिंग सेंटरों में भी ट्रेनिंग ले रहे हैं और यह विश्वास जगा है कि अब लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी जीवन में आगे बढऩे का अवसर मिल रहा है। रंजीता मेहता ने कहा कि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर भी कड़ा प्रहार किया गया है।

भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर बड़े से बड़े अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जा रहा। रंजीता मेहता ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से शिक्षा की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ स्कूलों में भी बड़ा बदलाव करने का काम किया है। सरकारी स्कूलों में अच्छे शिक्षक होते हैं क्योंकि वे कई टेस्ट पास करके अध्यापक बनते हैं। सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार किया जा रहा है और केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति बनाई गई है। हरियाणा सरकार भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन कर रही है। रंजीता मेहता ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 किलोमीटर के क्षेत्र में एक महिला कॉलेज की स्थापना की गई है। पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रदेश में करीब 35 महिला कॉलेज खोले गए हैं ताकि बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर न जाना पड़े और वे शिक्षा से वंचित न रहें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.