नगर निगम स्थापित करेगा कॉल सेंटर, लोगों को फोन पर मिलेगी प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी

फरीदाबाद। जिला नगर निगम द्वारा एक कॉल सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है, यहां कॉल करके कोई उपभोक्ता परिवार पहचान पत्र और प्रापर्टी टैक्स से जुड़ी जानकारी ले सकेगा। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा का कहना है कि जल्द ही योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि लोगों को इस कॉल सेंटर के बनने के निगम ऑफिस के चक्कर नही लगाने पड़ेगे। अभी लोगों को परिवार पहचान पत्र औक प्रापर्टी टैक्स से के बारे में जानकारी लेने के लिए ऑफिस को चक्कर लगाने पड़ रहे है, इसके बाद घर बैठे उनको एक कॉल करने पर ही सभी प्रकार की जानकारियां मुहैया हो पाएगी।

कॉल सेंटर बनाने के लिए निगम ने प्लानिंग भी शुरू कर दी है। इसके लिए अलग से जुड़े नंबर भी दिए जाएंगे, जिन पर कॉल करके अपनी समस्या के बारे में बताकर हल जान सकेंगे। कमिश्नर ने कहा कि जिन लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, उनको भी हिदायत दी गई है कि वो जल्द से जल्द अपना टैक्स चुका दें। उन्होंने कहा कि जो लोग टैक्स नही दे रहे है, उनको नोटिस देने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।

अगर नोटिस देने के बाद भी कोई प्रापर्टी मालिक टैक्स नही भर रहा है तो उसकी प्रापर्टी को भी सील किया जा सकता है। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि टैक्स क्लेक्शन को लेकर निगम द्वारा विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। इन कैंपों की तिथियों की जानकारी शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक समय पर अपना टैक्स जमा कर सकें।  निगम कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सीलिंग की कार्रवाई भी निरंतर जारी रहेगी। बड़े स्तर पर प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने वाले बकाया धारकों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों तथा निजी संपत्तियों पर समान रूप से लागू होगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.