सीवर में लगातार हो रही मौतों के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा

फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगर निगम कर्मचारी इम्प्लॉइज फेडरेशन ने नगर निगम क्षेत्र में सीवर में काम करते हुए लगातार हो रही मौतों के विरोध में आज कामकाज ठप रखा तथा प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। संगठनों ने मांग की कि मृतक कर्मचारियों के परिवारों को 15 दिनों के भीतर एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी पक्की नौकरी तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मांगें पूरी न होने की स्थिति में 26 जून से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया गया है।

गौरतलब है कि 1 मई से 11 जून के बीच नगर निगम क्षेत्र में सीवर में कार्य करते हुए पांच कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि इन मौतों का मुख्य कारण सुरक्षा उपकरणों की कमी तथा सरकार एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना है। आज नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य माननीय करम सिंह कर्मा ने सफाई कर्मचारियों, कर्मचारी संगठनों तथा नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाते हुए प्रत्येक परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सरकारी पक्की नौकरी तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से करवाई जानी चाहिए। उन्होंने प्रिंसिपल एम्प्लॉयर के रूप में नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगर निगम कर्मचारी इम्प्लॉइज फेडरेशन ने 26 जून से प्रस्तावित आंदोलन का नोटिस नगर निगम आयुक्त, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तथा अन्य संबंधित विभागों को भेज दिया है।

गौरतलाप है कि आज सुबह से नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने विरोध सभा का आयोजन किया इस विरोध सभा को नगर निगम एंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान नरेश रमेश पहलवान रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता शब्बीर खान चालक यूनियन के प्रधान परसराम अधना जीतराम गोला रामरतन कर्दम महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी मैं भी संबोधित किया। बैठक में राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के अलावा जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला सचिव अनिल चंडालिया, सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चंडालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल सिंह चंडालिया महेंद्र करियर प्रदीप सांवरिया श्री आनंद ढाकोलिया देवी सिंह देवकीनंदन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य करम सिंह कर्मा ने मृतक कर्मचारियों के परिवारों को न्याय एवं उचित आर्थिक सहायता दिलाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.