मोहित शर्मा (एडवोकेट), उपाध्यक्ष जिला मयूर विहार ने न्यू अशोक नगर की बेटी तान्या सिंह को दी बधाई – UPSC में AIR 200 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

दिल्ली के न्यू अशोक नगर की होनहार बेटी तान्या सिंह ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 200 प्राप्त कर क्षेत्र और राजधानी का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।

जिला मयूर विहार के उपाध्यक्ष मोहित शर्मा (एडवोकेट) ने उनके निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उनके परिवारजनों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।

मोहित शर्मा ने कहा कि तान्या सिंह की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे न्यू अशोक नगर और दिल्ली के लिए गर्व की बात है। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण आज युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें विशेष शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान की कामना भी की गई।

इस अवसर पर ब्रजमोहन शर्मा, रुचिका पांडे, निरंकार रस्तोगी, डी.एन. श्रीवास्तव, अश्वनी गौतम, नितेश शर्मा, पंकज सिंह, सौरभ रस्तोगी, किशन कश्यप, सुनील दुबे, अभय सिंह और शिवांश दीक्षित सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर तान्या सिंह को शुभकामनाएँ दीं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.