शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने चाकू से काटा बॉयफ्रेंड का गला

हरियाणा के फरीदाबाद में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद वह डेडबॉडी को कमरे में बंद फरार हो गई। पांच दिन डेडबॉडी कमरे में ही पड़ी रही। दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि हत्या गर्लफ्रेंड ने की, जो मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के सहारे आरोपी गर्लफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड भी शादीशुदा था। वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उसे शादी करने की बात कहता था, लेकिन लगातार टालमटोल कर रहा था। इसी वजह से उसने पूरी प्लानिंग के तहत उसकी हत्या कर दी। हत्या के लिए उसने 15 दिन पहले ही यह कमरा किराये पर लिया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने गांव अनंगपुर में हत्या से 15 दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया था। इसकी वजह यह थी कि नई जगह होने पर उसे कोई पहचानेगा नहीं और वह हत्या करके फरार हो जाएगी। जब तक किसी को डेडबॉडी मिलेगी, वह दूर निकल चुकी होगी।

पुलिस के मुताबिक, प्लानिंग के तहत, 25 जुलाई को उसने सदाकत को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने सदाकत को शराब पिलाई। इसके बाद जब सदाकत को ज्यादा नशा हो गया तो उसने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद वह कमरे को बाहर से बंद करके फरार हो गई।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार मोबाइल सर्विलांस, कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया। कोर्ट में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अभी इस केस में हत्या में प्रयुक्त हथियार, घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य तथा वारदात के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.