फरीदाबाद में कार ने व्यक्ति को कुचला, मौत

फरीदाबाद ‘kgj के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में तेज स्पीड़ बलेनो कार ने सड़क पर पैदल चल रहे 42 साल के व्यक्ति के टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी कार ड्राइवर को पकड़ा लिया है।

दिल्ली के नांगलोई का रहने वाला

जानकारी के अनुसार मृतक की बहन प्रति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका भाई नीरज (42) नांगलोई रेलवे स्टेशन रोड, JJ कालोनी, कैंप नंबर 2 का रहने वाला है और वेटर का काम करता था। बीते रविवार को वह अपने दोस्त गौतम के साथ दिल्ली से लोटस गार्डन सुरजकुण्ड में काम करने के लिए आया था।

दोनों शाम को काम खत्म करके पैदल सवारी की तलाश में अपने घर दिल्ली आ रहे थे। दोनों इंतजार गार्डन के पास पहुचे, तो एक बलेनो कार ने दोनो को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई।

पुलिस जांच अधिकारी नीरज ने बताया कि मृतक अपने दोस्त के साथ दिल्ली जाने के लिए सड़क पर पैदल चल रहा था। इसी दौरान एक सलेटी रंग की बलेनो कार ने उनकों टक्कर मार दी। जिसमें नीरज की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि पुलिस ने बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर राघुव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे कार्यवाही कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.