महिला मोर्चा पलवल ने रक्षाबंधन त्यौहार पर डॉ एवं नर्सिंग स्टाफ को रक्षा सूत्र बाधें
पलवल। हरियाणा प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी के कुशल नेतृत्व में पूरे हरियाणा भर में महिला मोर्चा की टीमों ने डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर एक सरहनी कार्य किया इसी कड़ी में जिला पलवल की टीम की वरिष्ठ भाजपा नेत्री महिला मोर्चा आशा भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शालिनी सैनी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सचिन अस्पताल के डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर एक सराहनीय कार्य किया।
आशा भारद्वाज ने बताया कि रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है कि एक दूसरे के प्रति भाई बहन एवं अन्य सामाजिक कार्य करने और सीमा तटीय क्षेत्रों में पर हमारे देश की रक्षा करने वाले नौजवानों को एक रक्षा सूत्र बहुत बड़ी ताकत देने का कार्य करता है। यह त्यौहार हिंदुओं का ऐसा त्यौहार है जो की प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की टीम के अन्य सदस्य गण एवं कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे हमारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा प्रियदर्शनी बहन जी के निर्देश अनुसार सचिन अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को आज रक्षा सूत्र बांधे। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शालिनी सैनी भी साथ रही।
