सरकार व कर्मचारी संगठनों के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल 30 जून तक स्थगित : सुभाष लांबा
अग्निकांड में मारे गए दमकल कर्मियों के आश्रितों को मिलेगी 50-50 लाख आर्थिक सहायता और नौकरी
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और सरकार के बीच बृहस्पतिवार को दो दौर की बैठक के नगर निगम कर्मचारियों की पहली मई और अग्निशमन व कर्मचारियों की आठ अप्रैल से चल रही हड़ताल को 30 जून तक स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। क्योंकि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया था। यह ऐलान बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने किया।
उन्होंने यह ऐलान नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री द्वारा रोहतक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हड़ताल स्थगित करने के ऐलान के बाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मानी हुई मांगों को 30 जून तक लागू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने फैसला लिया है कि अगर तीस जून तक मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया तो शहरी स्थानीय निकाय विभाग और फायर विभाग के कर्मचारी पहली जुलाई से आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। हड़ताली कर्मचारियों की सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरचरण खाडियां ने की।
सभा में आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी के अलावा श्री नंद ढकोलिया, सुदेश कुमार,राकेश चंडालिया, मुकेश बेनीवाल, ललीता, सुरेश देवी हरी सिंह खाडिया,प्रेम पाल,राजेश कामा, लक्ष्मण पारछा,नरेश भगवाना, राजबीर चिंडालिया सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि 13 मई को हरियाणा निवास सेक्टर 3 चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय एवं डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में सरकार व नगरपालिका कर्मचारी संघ के बीच दो दौर की 6 घंटे हरियाणा निवास में मीटिंग हुई थी। जिसमें मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व वित्तीय सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित फायर एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
