कर्ण सेठी को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान

फरीदाबाद। सिविल इंजीनियरिंग और निर्माण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए कर्ण सेठी मानद डॉक्टरेट उपाधि से नवाजे गए है। कर्ण सेठी को यह उपाधि सिविल इंजीनियरिंग और निर्माण के क्षेत्र में कम उम्र में रचनात्मकता तथा समर्पित सेवाओं के लिए पीएचएचडी मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सी पी यादव तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर आर एन सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुनील सेठी, सुदेश सेठी, सीए उदित सेठी सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने कर्ण सेठी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.