कांवडिय़ों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार

फरीदाबाद। मंगलवार को सावन शिवरात्रि के अवसर पर फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में कांवडि़ए और भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। हरिद्वार और अन्य तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर लौटे कांवडि़ए सुबह से ही मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कांवडिय़ों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद और बेलपत्र भी अर्पित किए। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई हैं। मंदिर समितियों की ओर से कांवडिय़ों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर पुलिसकर्मी और वालंटियर भी लगाए गए हैं। कांवडि़ए कई दिनों की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद अपने क्षेत्र में पहुंचे हैं। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिरों में देर रात तक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.