यूपीएससी परीक्षा में कनिष्क अग्रवाल ने पाई 72वीं और नीरज यादव ने 598वीं रैंक

फरीदाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है। राजस्थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है, जबकि देश भर से कुल 958 उम्मीदवारों ने अलग-अलग सिविल सेवाओं के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं फरीदाबाद के कनिष्क अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 72 वीं रैंक प्राप्त की। पिछले वर्ष भी उन्होंने फरीदाबाद में 279 रैंक प्राप्त की थी और उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के लिए हुआ था ।अब उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए होगा। फरीदाबाद के ही नीरज यादव ने 598 वें रैंक से भी सिविल सर्विस एग्जाम 2025 पास किया है। इन दोनों बच्चों ने अपनी प्रतिभा की बदौलत फरीदाबाद का नाम देशभर में रोशन किया है। यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कनिष्क अग्रवाल व नीरज यादव के घर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.