शहर को स्वच्छ एवं हराभरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी : पं. मूलचंद शर्मा

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुरु हुआ नगर निगम का महा स्वच्छता अभियान ्र

फरीदाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य हरियाणा सरकार के निर्देशों पर  में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने के उद्देश्य से तीन वार्डों में विशेष महा स्वच्छता अभियान की शुरुआत विभाग द्वारा किया गया।  अलग अलग जॉन में अलग अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वार्डों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी की मदद से कूड़ा उठाने का कार्य भी तुरंत किया गया  अभियान का शुभारंभ स्थानीय विधायकों, पार्षदों, निगम अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-40 से विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हराभरा शहर केवल प्रशासन की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें तो फरीदाबाद को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सकता है। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने निगम कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की ताकि स्वच्छ फरीदाबाद-ग्रीन फरीदाबाद के संकल्प को साकार किया जा सके। वार्ड-40 में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद पवन यादव, जॉइंट कमिश्नर करण भदौरिया, टिपरचंद शर्मा, पार्षद रवि भगत, नवीन चेची, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद संगीता ज्ञानेंद्र भारद्वाज, सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत, स्वराज भाटी, सुषमा यादव, पी.एल. शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सतवीर वैष्णव, सचिन गर्ग, शिवानी दीक्षित, जगजीत ढिल्लों, कर्मवीर सिंह, तेजपाल शर्मा सहित सेक्टर-3 के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी क्रम में ओल्ड जोन के वार्ड नंबर-36 में पार्षद कुलदीप साहनी एवं जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार के नेतृत्व में मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विशेष सफाई कार्य चलाया गया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक जगवीर सिंह सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वहीं वार्ड नंबर-15 में सरदार जसवंत सिंह एवं निगम सचिव अनिल यादव के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया।

इस मौके पर सफाई निरीक्षक हरवीर रावत तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निगम सचिव अनिल यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियानों की सफलता के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की। नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष स्वच्छता अभियान कल भी उपरोक्त वार्डो में अयोजित होगा। महा स्वच्छता अभियान  ऐसे ही  आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। अभियान के तहत सडक़ों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पार्कों तथा अन्य क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को जन आंदोलन बनाते हुए शहर को साफ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में अपना योगदान दें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.