नूंह कार्यकर्ता सम्मेलन मे सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे इरशाद चेयरमैन

इरशाद चेयरमैन ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जताया जनता का आभार

नूंह, आस मोहम्मद। रविवार को नूंह में हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पुनहाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट की दावेदारी ठोक रहे इरशाद चेयरमैन अपने सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ नूंह की अनाज मंडी में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मेवात की जनता का आभार जताया। इतना ही नहीं इरशाद चेयरमैन ने उनके नेतृत्व में पुनहाना विधानसभा से पहुंची सैकड़ो गाड़ियों के काफिले में जनता का भी आभार जताया। आपको बता दें कि पुनहाना विधानसभा से कांग्रेस की टिकट की दावेदारी ठोक रहे इरशाद चेयरमैन पिछले दो बार से पुनहाना पंचायत समिति के चेयरमैन बनते आ रहे हैं और लोकसभा चुनाव में राज बब्बर की रैली को सफल बनाने के बाद बहुत तेजी से चर्चा में आए हैं।

लोकसभा चुनाव में राज बब्बर की रैली को सफल बनाने पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राज बब्बर ने भी इरशाद चेयरमैन की मंच से पीठ थपथपाते हुए कहा था कि इरशाद चेयरमैन ने पुनहाना क्षेत्र से भारी भीड़ इकट्ठा कर नया इतिहास रचा है।

वहीं रविवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ दलबल के साथ सैकड़ो गाड़ियों के काफिले को लेकर नूंह पहुंचे इरशाद चेयरमैन का पूर्व मंत्री व नूंह से विधायक आफताब अहमद ने भी जोरदार स्वागत कर उनका सम्मान करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और भरी जनता में इरशाद चेयरमैन का जनता के सामने गुणगान किया।

इरशाद चेयरमैन ने कहा कि पुनहाना विधानसभा में क्षेत्रीय जनता के भारी समर्थन और प्यार के चलते वह पुनहाना से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की दौड़ में शामिल हुए हैं और उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उन्हें टिकट देकर पुनहाना से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जाएगा और वह विधानसभा चुनाव में भारी वोटो से जीतकर चंडीगढ़ में पुनहाना क्षेत्र की जनता की आवाज बुलंद करेंगे।

पुनहाना से इलियास की टिकट कटने के संकेत दे गए उदयभान , जनता में चर्चा

रविवार को नूंह की अनाज मंडी में हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए जब उदयभान ने नूंह विधानसभा और फिरोजपुर झिरका विधानसभा को सेफ बताते हुए पुनहाना विधानसभा में खतरा की घंटी बजने की बात कही तो, इलियास मोहम्मद के कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।

इस दौरान लोगों में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान तेज चर्चा हो गई की पुनहाना से इस बार उदयभान के भाषण के बाद कांग्रेस के पुनहाना से विधायक मोहम्मद इलियास का टिकट अब कट सकता है।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उदयभान ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस का उम्मीदवार मात्र आठ सौ वोटो से जीता था और अब कांग्रेस के ऐसे बड़े-बड़े नेता पुनहाना से टिकट मांग रहे हैं जो काफी जनाधार रखते हैं।

वही पुनहाना से इरशाद चेयरमैन की बात करें तो वह पिछले दो बार से लगातार पंचायत समिति के चेयरमैन बनते आ रहे हैं और युवाओं के साथ उनका बढ़िया गठजोड़ देखा जा रहा है। इतना ही नहीं लगभग तीन दर्जन सरपंच उनके साथ लगातार कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ाने के लिए खड़े हुए हैं और इस बार पुनहाना विधानसभा क्षेत्र की जनता पुनहाना से नया चेहरा विधायक के रूप में देखना चाहती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.