इंडियन ऑयल अनुसंधान में उत्साहपूर्व मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

फरीदाबाद। इंडियन ऑयल अनुसंधान एवं विकास केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों के लिए इस वर्ष की थीम स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग के अनुरूप योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक कल्याण का वातावरण निर्मित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ. ऊमीश श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) – अनुसंधान एवं विकास ने योग की परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और समग्र जीवनशैली को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग एक सरल, प्रभावी और सशक्त साधन है। कर्मचारियों की सामूहिक सहभागिता ने स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर कार्यसंस्कृति के प्रति इंडियनऑयल अनुसंधान एवं विकास केंद्र की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.