इंटर स्कूल योगासन चैंपियनशिप 2026″प्रतिभा ने जीते 2 गोल्ड मेडल

योग प्रशिक्षिका शोभा रानी के कुशल मार्गदर्शन में प्रतिभा ने जीते दो गोल्ड मैडल

आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जी.आर. इंटरनेशनल स्कूल बवाना दिल्ली में, “दूसरे टी एफ सी योगासन चैंपियनशिप 2026” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली तथा फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों ने सब जूनियर, कैडेट, जूनियर तथा सीनियर कैटेगरी में योग खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर 9 की छात्रा प्रतिभा शास्त्री (कक्षा पांचवी) एंजेल (कक्षा 4th) नंदिनी (कक्षा 4)ने ट्रेडिशनल योग इवेंट में संयुक्त रूप से प्रथम पोजीशन प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त “सोलो रिदमिक योगा
” इवेंट कंपटीशन में प्रतिभा ने फर्स्ट पोजीशन , एंजेल ने थर्ड पोजिशन और नंदिनी ने क्रमशः थर्ड पोजिशन प्राप्त किया। विद्यालय की एक अन्य छात्रा शिवानी आहूजा ने मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14 में आयोजित “द्वितीय फरीदाबाद जिला ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप” में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। डीसी मॉडल की योग प्रशिक्षिका शोभा रानी के कुशल मार्गदर्शन में इन बच्चों ने कीर्तिमान रचे।नन्हे बच्चों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा प्रार्थना सभा में इन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता घई ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.