प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर मजबूत हुआ भारत : कृष्णपाल गुर्जर
भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा के कार्यालय पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
फरीदाबाद। केंद्र में विराजमान मोदी सरकार के सफल 12 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने पर फऱीदाबाद भाजयुमो के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा के ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-81 स्थित उनके कार्यालय पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि के रुप में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गौड़, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने शिरकत करते हुए रक्तदाताओं की हौसला अफज़़ाई की । इस दौरान युवाओं के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और मोदी सरकार के 12 वर्षाे के कार्यकाल को देश के लिए स्वर्णिंम युग बताया।
शिविर में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 12 सालों में भारत को विश्व पटल पर मजबूत करने का काम किया है, आज भारत पूरे विश्व में एक मजबूत शक्ति के रुप में उभर रहा है जो इसका श्रेय मोदी सरकार की दूरगामी और सकारात्मक सोच को जाता है। श्री गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं और लाभार्थियों को योजनाओं से जोडऩे में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़ ने रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि संसार में रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है क्योंकि एक मनुष्य द्वारा दान किया गया रक्त आपातकाल में दूसरे मनुष्य की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। श्री गौड़ ने कहा कि गर्मियों के मौसम में रक्तदान शिविरों का आयोजन कम ही होता है, ऐसे में टीम गोल्डी अरोड़ा ने यह शिविर लगाकर एक सराहनीय कार्य किया है, जिसके लिए वह उनकी पूरी टीम का आभार जताते है। शिविर में पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भी गोल्डी अरोड़ा द्वारा लगाए रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षाे का कार्यकाल भारत के लिए अनूठा और विकासपरक रहा है, इस दौरान इतनी जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की गई है, जिसका लाभ समाज का हर वर्ग उठा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो वायदे देश की जनता से किए,
उसे पूरा भी किया और अब उन्नत भारत का सपना धीरे-धीरे साकार होने लगा है। मोदी सरकार की तरह हरियाणा में भी नायब सैनी सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा नेता अजय गौड़, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई करते हुए शिविर के आयोजक गोल्डी अरोड़ा की इस सकारात्मक पहल की जमकर भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा ने शिविर में पहुंचने पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा नेता अजय गौड़, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित अन्य भाजपा नेताओं का फूलों का बुक्के भेंट कर स्वागत किया और शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। श्री अरोड़ा ने कहा कि रक्त ऐसी चीज है, जो किसी मशीन से निर्मित नहीं होती इसलिए यह मानव जीवन के लिए अमूल्य है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर इसलिए लगाए जाते है ताकि किसी भी मनुष्य को जरूरत के समय रक्त उपलब्ध करवाकर उसकी जान बचाई जा सके। गोल्डी अरोड़ा ने शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वह भी इस प्रकार के रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित करते रहे, ताकि आपातकाल में किसी जरूरतमंद की मदद कर उसकी जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि शिविर में करीब 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद चौधरी, हरबीर चौधरी, भाजपा नेता पंकज सिंगला, युवा भाजपा नेता करण गोयल, रविन्द्र डुडेजा, मनीष बत्रा, विकास शर्मा, मनीष चौधरी, आशीष माटा, रोहित भाटिया, सागर दुआ, अशोक गेरा, दीपांकर आहुजा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
