कांग्रेस पार्टी का सच्चा और कर्मठ सिपाही हूं : अनिल कुमार नेताजी

फरीदाबाद। मध्यप्रदेश के विपक्ष के नेता उमंग सिंघार को फरीदाबाद संगठन के जिलाध्यक्षों की घोषणा के लिए कांग्रेस हाईकमान ने जिम्मेवारी सौंपी है। इसी कड़ी में उमंग सिंघार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार नेताजी को बुलाया और उनसे संगठन को लेकर चर्चा की। उमंग सिंघार ने उनसे विस्तृत चर्चा की और जिले में चल रहे राजनैतिक हालातों के बारे भी संपूर्ण जानकारी ली। इस मुलाकात के बाद अनिल कुमार नेताजी ने कहा कि वह कांग्रेस के कर्मठ और सच्चे सिपाही है, पार्टी उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपेगी, वह उस पूरी तरह से खरा उतरेंगे और पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी जिसे भी यह जिम्मेवारी सौंपी है, वह पूरी तरह से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से वरिष्ठ कांगे्रसी नेता संजय सोलंकी, पुरुषोत्तम लाल, युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.