कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत : पंकज पूजन रामपाल

ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में परिचय बैठक का हुआ आयोजन

फरीदाबाद। भाजपा जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की आज सेक्टर-15ए स्थित जिला कार्यालय भाजपा अटल कमल पर परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने की, जबकि बैठक में मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल मौजूद रहे।

सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से परिचय लिया और हाथ मिलाते हुए उनकी हौंसला अफजाई की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही भाजपा आज केंद्र व प्रदेश में सत्तासीन होकर जनता की सेवा कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी की नीति और रीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें कहा कि वह एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करे।

बैठक में जिला महामंत्री राकेश मौर्या, जिला उपाध्यक्ष विनोद भाटी, जिला कोषाध्यक्ष हरिकिशन वर्मा, राकेश मोर्या, संदीप मावी, गजेंद्र भड़ाना, कमल सैनी, हरिकिशन वर्मा, मंडल अध्यक्षों में बडखल मंडल से दीपक कपूर, वेद नागर, श्याम, जितेंद्र, सुजीत फरीदाबाद मंडल से चंद्रभान सैनी, कमल सैनी, राजकुमार सिंह, आदर्श कुमार, तिगांव मंडल से विजय कसाना, मनोज रक्षवाल, कबीर यादव, प्रवीण नागर, संजीत कुमार, लव्वय बैंसला इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.