हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम में जाते समय पिनगवां में हाजी अख्तर हुसैन ने किया दीपेंद्र हुड्डा का भव्य स्वागत

दीपेंद्र हुड्डा पिनगवां से हाजी अख्तर हुसैन को अपनी गाड़ी में साथ बैठाकर पुनहाना पहुंचे

नूंह, आस मोहम्मद।

शनिवार को हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम में पहुंचने से पहले दीपेंद्र सिंह हुड्डा का पिनगवां में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी अख्तर हुसैन ने अपने निवास पर पहुंचने पर दीपेंद्र हुड्डा का फूल मालाओं से पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा पिनगवां में अपने स्वागत और सम्मान से गदगद नजर आए और उन्होंने अपने साथ पिनगवां से हाजी अख्तर हुसैन को अपनी गाड़ी में बैठाकर पुनहाना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
दीपेंद्र हुड्डा जैसे पिनगवां में हाजी अख्तर हुसैन के निवास पर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही मौजूद हाजी अख्तर हुसैन और उसके सैकड़ो समर्थकों ने दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में नारेबाजी कर उसका फूल मालाओं से व पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया। इतना ही नहीं इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाजी अख्तर हुसैन को अपने पास बुलाकर अपनी गाड़ी में बिठाकर पुनहाना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान हाजी अख्तर हुसैन ने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा देश के युवाओं के लाडले नेता हैं। उन्होंने उनके निवास पर पहुंच कर जो उनका सम्मान बढ़ाया है वह उसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे। दीपेंद्र सिंह को हुड्डा के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हैं इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनके निवास पर जब दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे तो उनके साथ सैकड़ो समर्थकों ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा का भव्य स्वागत किया और उनके साथ काफिले में पुनहाना के लिए सैकड़ो गाड़ियों के साथ रवाना हो गए और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हाजी अख्तर हुसैन ने कहा कि वह कांग्रेस के पक्के सच्चे सिपाही हैं और उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि इस बार पुनहाना से उन्हें कांग्रेस की टिकट जरूर मिलेगी और वह भारी वोटो से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम में भारी भीड़ इकट्ठा करने में कांग्रेस के सभी नेताओं का सहयोग रहा है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपना तन मन धन से साथ देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। जिससे दीपेंद्र सिंह हुड्डा सभी कार्यकर्ताओं से खुश नजर आए हैं। दीपेंद्र सिंह हुड्डा के इस कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों का हाजी अख्तर हुसैन ने आभार जताया और कहा कि आप लोगों के आगमन से यह कार्यक्रम सफल हुआ है, जिसके लिए पुनहाना क्षेत्र की जनता बधाई की पात्र है, वो पुनहाना की जनता का हमेशा आभारी रहेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.