5 जुलाई को फरीदाबाद में होगा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : पंकज पूजन रामपाल
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयार फरीदाबाद, भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के अटल कमल जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा सहित जिला, मंडल एवं मोर्चों के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में 5 जुलाई को हरियाणा भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता के फरीदाबाद आगमन एवं उनके भव्य अभिनंदन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ.अर्चना गुप्ता का फरीदाबाद का यह प्रथम आगमन ऐतिहासिक होगा। उनके स्वागत में पूरे जिले के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों में भी अभूतपूर्व उत्साह है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को अनुशासित, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि 5 जुलाई को सुबह 10 बजे सराय टोल प्लाजा पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत भगवान परशुराम चौक पर स्वागत अभिनंदन के बाद से अमृता अस्पताल, सेक्टर-89 स्थित कार्यक्रम स्थल तक आयोजित साइकिल यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष स्वयं सहभागिता करेंगी। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, औद्योगिक एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा एवं नागरिक अभिनंदन कर उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी उनका भव्य स्वागत किया जाएगा । उन्होंने कहा कि अमृता अस्पताल, सेक्टर-89 के ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, सभी विधायकगण,
जनप्रतिनिधि, संगठन के प्रदेश, जिला एवं मंडल से बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों व विभागों के कार्यकर्ता, उद्योग जगत, व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। बैठक में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि फरीदाबाद भाजपा परिवार नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्य कर रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने फरीदाबाद के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थाओं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता का स्वागत करने और इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बनने की अपील की।
