द क्रॉसवॉक में वेस्टसाइड की भव्य ओपनिंग, रिबन कटने से खुला फैशन का नया अध्याय

डायरेक्टर शशांक गुप्ता और अमन गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

फरीदाबाद। शहर के शॉपिंग नक्शे पर एक और चमकता सितारा जुड़ गया। द क्रॉसवॉक, 12ह्लद्ध एवेन्यू, आरपीएस ग्रुप में वेस्टसाइड के नए स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ। कंपनी के डायरेक्टर शशांक गुप्ता और रमन गुप्ता ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर स्टोर का उद्घाटन किया।  उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, फैशन प्रेमी और स्टाफ की भारी भीड़ उमड़ी। जैसे ही डायरेक्टर्स ने लाल फीता काटा, तालियों की गडग़ड़ाहट और मोबाइल कैमरों की फ्लैश से पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। इसके बाद पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन कर नई शुरुआत को शुभ बनाया गया।  वेस्टसाइड का यह स्टोर द सिटीज़ फाइनस्ट फैशन स्टेटमेंट के रूप में पेश किया गया है।

यहां अपैरल, ब्यूटी, फुटवियर और होम डेकोर का लेटेस्ट और प्रीमियम कलेक्शन एक ही छत के नीचे मिलेगा। वेस्टसाइट की सबसे बड़ी खास बात यह है इसकी दिल्ली से कनेक्टिविटी जीरो किलोमीटर है सराय मेट्रो स्टेशन से भी इसकी दूरी जीरो किलोमीटर, दिल्ली मथुरा नेशनल हाईवे से जीरो किलोमीटर, और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर सराय बदरपुर बॉर्डर पर स्थित है द्य यहां स्टोर के खुलते ही युवाओं से लेकर परिवारों तक ने पहले दिन ही खरीदारी का आनंद लिया।

आरपीएस ग्रुप प्रबंधन के अनुसार वेस्टसाइड की एंट्री से न केवल फरीदाबाद के रिटेल सेक्टर को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। द क्रॉसवॉक को शहर के नए लाइफस्टाइल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आने वाले समय में और भी बड़े ब्रांड्स जुड़ेंगे। डायरेक्टर शशांक गुप्ता ने कहा, फरीदाबाद के लोगों का फैशन सेंस कमाल का है। हम यहां विश्वस्तरीय शॉपिंग अनुभव देना चाहते हैं। डायरेक्टर अमन गुप्ता ने कहा कि यह स्टोर सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि परिवार के साथ समय बिताने का नया ठिकाना बनेगा। उद्घाटन के बाद स्टोर में ग्राहकों की लंबी कतारें दिखीं। स्टाफ ने सभी का स्वागत गर्मजोशी से किया। लोग नए कलेक्शन को देखकर और सेल्फी लेकर खुश नजर आए। वेस्टसाइड की यह ओपनिंग शहर के विकास और आधुनिक रिटेल कल्चर की दिशा में एक मजबूत कदम है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.