मांगें पूरी करने का सरकार का प्रचार झूठा व भ्रामक : नरेश शास्त्री
30 अगस्त को राज्य कमेटी की बैठक में आंदोलन तेज करने पर होगा निर्णय
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के किए जा रहे प्रचार को झूठा, भ्रामक एवं कर्मचारियों को गुमराह करने वाला बताया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जिन मांगों को सरकार पूरा होने का दावा कर रही है, उनमें से कई पर केवल सैद्धांतिक सहमति हुई है। जब तक उनके लिखित आदेश जारी कर धरातल पर लागू नहीं किया जाता, तब तक उन्हें पूरा हुआ बताना गलत है। नपा कर्मचारी संघ के वहां पर नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने आज 22 में दिन भी हड़ताल जारी रखी हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दिलीप ने की तथा मंच का संचालन कुर्मी नेता लक्ष्मण पारचा ने किया।
हड़ताल स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया प्रेस को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू करने की बजाय प्रचार के माध्यम से अपनी पीठ थपथपा रही है। सरकार को प्रचार और बयानबाजी छोडक़र सहमति वाली सभी मांगों के तत्काल लिखित आदेश जारी करने चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के अलावा सचिव अनूप चंडालिया राज्य उपाध्यक्ष कमला जिला प्रधान दलित बहोत जिला सचिव अनिल चंडालिया सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगोहेर प्रमुखता से शामिल रहे। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मचारी रणवीर एवं भविचंद्र के आश्रितों को सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए आश्वासन के बावजूद अभी तक 50-50 लाख की आर्थिक सहायता एवं पक्की नौकरी नहीं दी गई है। सरकार का यह रवैया शहीद कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ अन्याय तथा शहीदों का अपमान है। सरकार तत्काल अपने वादे को पूरा करे।
शास्त्री ने कहा कि संबंधित मंत्री के उदासीन रवैये के चलते पालिका, फायर एवं पटवारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल लंबी खिंचने से कर्मचारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेल रहे हैं तथा आम जनता को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार और संबंधित मंत्री की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये तथा पुलिस के माध्यम से कर्मचारियों पर किए जा रहे दमन के विरोध में पालिका एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 30 अगस्त को राज्य कमेटी की बैठक आयोजित कर आंदोलन को और तेज करने की आगामी रणनीति तय की जाएगी। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को कर्मी नेता सुदेश कुमार, गुरुचरण खांडिया, श्री नन्द ढकोलिया, राहुल चिंडालिया, विशाल पारचा, महेंदर कुरिया, देवकी नन्दन, रणजीत सुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव , सुरेश देवी, ललिता देवी, कमलेश, कविता, नरेश भगवाना , राजवीर, प्रेमपाल, हरि सिंह खांडिया, जितेंद्र छावड़ा आदि मौजूद रहे।
