फ्रेंड्स क्राउके क्लब ने सेक्टर-12 टाउन पार्क में संगीतमय अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस
फरीदाबाद। फ्रेंड्स क्राउके क्लब की ओर से सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति के तरानों और पुराने सदाबहार हिंदी गीतों की प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। क्लब के प्रधान राजकुमार मदान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का पावन अवसर है। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा एनआईटी-3 के पार्क में प्रतिदिन नियमित रूप से गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें
इनका मुख्य उद्देश्य उन छुपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है, जिन्हें कहीं और अपनी कला दिखाने का मौका नहीं मिल पाता। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष आयोजन में पार्क में मौजूद लोगों ने कलाकारों का ताली बजाकर जमकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर क्लब के प्रधान राजकुमार मदान, मीनाक्षी शर्मा, बिट्टू बांगा, गुलशन भाटिया, कवलजीत सिंह और कमल कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
