एफएमएसियंस ने रोटरी क्लब आस्था फरीदाबाद के साथ मिलकर चलाया ‘स्वच्छता से सेवा’ अभियान

फरीदाबाद । फरीदाबाद मॉडल स्कूल (FMS), सेक्टर-31 ने रोटरी क्लब आस्था फरीदाबाद के सहयोग से “स्वच्छता से सेवा अभियान” का आयोजन किया।इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

अभियान में FMSians, जीवा पब्लिक स्कूल के इंटरैक्टर्स तथा रोटरी क्लब आस्था फरीदाबाद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वस्थ एवं स्वच्छ समुदाय के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। अभियान के अंतर्गत रोटेरियंस, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता शपथ ली। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने,

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.