बल्लभगढ़ मेन बाजार में आग का कहर, दो दुकानें जलकर खाक
पेंट की दुकान और मीनाक्षी साड़ी सेंटर में भारी नुकसान, विधायक मूलचंद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
बल्लभगढ़: बल्लभगढ़ मेन बाजार में मंगलवार की शाम को दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया था। आग इतनी तेजी से फैली कि पेंट की दुकान और मीनाक्षी साड़ी सेंटर पूरी तरह आग की चपेट में आ गए और दोनों दुकानें जलकर खाक हो गईं। वहीं आसपास की दो अन्य दुकानों में भी आग से नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दुकानों में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार की रात को विधायक पंडित मूलचंद शर्मा के भाई वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी टिप्पर्चन शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को ढांढस बंधाया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार की सुबह बल्लभगढ़ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित दुकानदारों से बातचीत की। विधायक ने पीड़ित व्यापारियों ओर अन्य व्यापारियों की बाजार में आ रही समस्याओं को सुना ओर व्यापारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पंडित मूलचंद शर्मा के साथ बल्लभगढ़ एसडीएम, बल्लभगढ़ नगर निगम जॉइंट, कमिश्नर बल्लभगढ़ एसीपी, सिटी थाना इंस्पेक्टर, बिजली विभाग से एक्शन, एसडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर व्यापारी एक का सेवा संघ के प्रधान राहुल गोयल भी मौजूद रहे।विधायक ने व्यापारियों की बात सुनकर सभी अधिकारियों से मौके पर ही बात की और बाजार में अतिक्रमणमुक्त कर कारने के बारे ,बिजली विभाग को बिजली के खम्भों पर झूल रही तारों को ठीक करने के बारे,पुलिस प्रशासन की गश्त को बाजार में बढ़ाए जाने के बारे व बाजार में सफाई की उचित व्यवस्था के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ शहर हमारा घर है यहां के व्यापारी हमारे भाई बंधु है और इसमें किसी बात की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर कोई अवसर यहां काम नहीं कर सकता है तो वह अपना ट्रांसफर कर ले जिससे कि यहां पर काम करने वाले अफसर को लाया जा सके।
व्यापारी एकता सेवा संघ के प्रधान राहुल गोयल ने बताया कि की बाजार में आग लगने की घटना बहुत ही दुखद है और वह परिवार के साथ हमेशा इस दुख की घड़ी में तैयार खड़े हैं। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मचारियों ने वह पुलिस विभाग ने इस आगजनी से निपटने के लिए अपना भरपूर सहयोग किया और अन्य दुकानों में फलती आग को काबू करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया। दमकल विभाग के ड्राइवर कर्मचारियों की हड़ताल होने के बाद भी विधायक जी ने फोन करके दमकल विभाग की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचा जिसके लिए वह उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं
