एचएसवीपी नवनियुक्त प्रशासक नीरज कुमार का फीवा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
फरीदाबाद। फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फीवा) के पदाधिकारियों ने एचएसवीपी, फरीदाबाद के नवनियुक्त प्रशासक श्री नीरज कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस अवसर पर फीवा की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रशासक महोदय को एक पौधा भेंट किया गया तथा मिष्ठान खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उनके सफल, पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए संस्था की ओर से हर संभव सहयोग का विश्वास भी व्यक्त किया। इस शिष्टाचार भेंट में फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता, महासचिव गुरमीत सिंह देओल, वरिष्ठ उपप्रधान सुनील जतवानी, ग्रीनफील्ड डीलर बिल्डर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजकुमार जिंदल, कपिल जिंदल, वैभव जैन, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य उमाशंकर गर्ग तथा जोन-2 से फीवा कार्यकारिणी के सदस्य रविराज बैंसला उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नीरज कुमार के नेतृत्व में एचएसवीपी की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितैषी बनेगी तथा फरीदाबाद के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
