38 वीं अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में फरीदाबाद महिला पॉलिटेक्निक को मिला प्रथम स्थान

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक झज्जर में 18 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में समग्र विजेता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्य अतिथि सीपी क्राइम अमित दहिया, तकनीकी शिक्षा हरियाणा निदेशक डॉ.वाईपी एस बैरवाल ने महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद को गोल्ड कप देकर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं का संस्थान की प्रिंसिपल मीनू वर्मा एवं प्रेसिडेंट स्पोर्ट्स रीना कपूर ने फूल माला पहनाकर,मिठाई खिलाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। प्रेसिडेंट स्पोर्ट्स रीना कपूर ने कहा है कि छात्राओं ने कबड्डी व वॉलीबॉल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक,बैडमिंटन,खो-खो में रजत पदक,बास्केटबॉल टूर्नामेंट में कांस्य पदक व छात्रा वायलिना ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद का नाम रोशन किया है।

प्रिंसिपल मीनू वर्मा ने जानकारी दी है कि महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद में पाठ्यक्रम आर्किटेक्चर, सिविल,कंप्यूटर,इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन,मकैनिकल, फ़ैशन डिज़ाइन एवं बिज़नेस मैनेजमेंट में 10वीं पास लडकियों को तीन साल के डिप्लोमा कोर्स कराये जाते है। शीघ्र ही दो नए पाठ्यक्रम—फैशन टेक्नोलॉजी तथा साइबर फॉरेंसिक एवं इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी—प्रारंभ किए जाएंगे। 2026 के लिये दाखिला प्रक्रिया अप्रैल में शुरु होगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.