भाजपा सरकार में फरीदाबाद को मिल रही है बेहतर कनेक्टिविटी : कृष्णपाल गुर्जर

सेक्टर-22 स्थित विद्यालय के नवनिर्मित भवन में नए शिक्षा सत्र का हवन के साथ शुरू शुभारंभ

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-22 स्थित शहीद पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन में बुधवार को नए शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा भी मौजूद रहे। लगभग 4 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक भवन को बेटियों की शिक्षा के लिए समर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को धरातल पर उतारने में बल्लभगढ़ के विधायक पं. मूलचंद शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महिला कॉलेज और कई राजकीय स्कूलों की नई इमारतों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से जुड़ा ऐतिहासिक बिल लाने के लिए संसद का विशेष सत्र भी बुलाया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद बल्लभगढ़ विधानसभा में तेजी से विकास कार्य हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है और फरीदाबाद का चौमुखी विकास हुआ है।

इस मौके पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के बाद बल्लभगढ़ विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी इस क्षेत्र में मंत्री रहे, लेकिन किसी ने भी स्कूल या कॉलेज निर्माण के लिए कार्य नहीं किया। विधायक मूलचंद शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के तेज गति से किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां पढऩे वाली बेटियां ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और सरकार उनकी शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पार्षद रवि भगत, पार्षद संगीता ज्ञानेंद्र भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अंशु सिंगला, खंड शिक्षा अधिकारी समयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप मथारू, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, प्रमोद गिल, प्रिंसिपल सुषमा शर्मा, सुषमा यादव, दीपक पिलवान, दीपक विरमानी, दामोदर उपाध्याय, डॉ. रस्तोगी सहित स्कूली छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता और सेक्टर-22 के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.