कर्मचारियों ने 14 मई तक बढ़ाई हड़ताल, मृतक के आश्रितों ने लगाए वादे पूरे न करने के आरोप

फरीदाबाद।  सरकार ने सफाई कर्मचारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया नाराज नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने 14 मई  वीरवार तक तीन दिन आगे  बढाई हड़ताल। 16 फरवरी की आगजनी में घायल होने के बाद मृतक भविचंद रणबीर वह कालका जी स्टील कंपनी के मजदूर प्रदीप कुमार बृजपाल के आश्रितों ने हड़ताली कर्मचारियों के बीच मीडिया को सुनाया अपना दुख मृतकों के आश्रितों ने बताया कि सरकार एवं प्रशासन द्वारा उनसे कई वादे किए गए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया आज वह अपने परिवारों को चलाने व बच्चों को पढऩे सहित अन्य गृहस्ती की जिम्मेदारियां को पूरा करने के लिए असहाय हो गई है।

आज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में पालिका एवं फायर कर्मचारी की चल रही हड़ताल को उस वक्त अत्यधिक बल मिला जब अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा व राष्ट्रीय महासचिव ए. श्री कुमार ने पालिका एवं फायर की हड़ताल का समर्थन करते हुए आगामी 14 मई को पूरे देश की सभी जिला मुख्यालयों पर भोजन अवकाश के समय विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की। गौरतलव है, की नगर निगम मुख्यालय हड़ताल स्थल पर सुबह से ही दलित सामाजिक संगठनो धार्मिक एवं अलग-अलग विभागों के कर्मचारी संगठनो ने भी हड़ताल कर रहे फायर व पालिका कर्मचारियों का समर्थन करते हुए मीठे पानी की स्टाल एवं भंडारे भी लगाए।

डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर शेर सिंह सचिव रामधर कोषाध्यक्ष अशोक नरवाल  खजान सिंह आदर्श कॉलोनी वाल्मीकि अखाड़ा संस्थापक राजकुमार वाल्मीकि सुनील कंडेरा रणधीर चंडालिया इंद्रपाल वाल्मीकि समाज सुधार ट्रस्ट के प्रधान किशोरी लाल राकेश धिक्याब अमित कल्याण हरीश कुमार के अलावा झाड़ू छोड़ो कलम उठाओ मिशन के संस्थापक करण वाल्मीकि रोहतकिया व उनकी समस्त टीम तथा हरियाणा वाल्मीकि महासभा रजिस्ट्रेशन नंबर 25 के जिला प्रधान बाबूलाल नंबरदार सहित दर्जनो संगठनों ने समर्थन किया।  आज के 11 दिन की हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप बहोत ने की तथा मंच का संचालन जिला सचिव अनिल चंडाल ने किया।

धरना स्थल पर एस डी एम को बृजपाल व प्रदीप कुमार के आश्रितों को न्याय दिलाने के लिए उपायुक्त के नाम ज्ञापन भी सोपा गया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार पर अडिय़ल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका परिषद निगमों के कर्मचारियों की सरकार के प्रति बढ़ रही नाराजगी को लेकर आगामी 14 मई  वीरवार तक तीन दिन आगे हड़ताल को बढ़ाने का फैसला लिया है अब कर्मचारी केवल हड़ताल पर बैठकर सभाएं आयोजित नहीं करेंगे बल्कि आम जनता के नाम आंदोलन का समर्थन करने की अपील लेकर जनता में जाएंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.