50 हजार की रिश्वत लेते बिजली निगम का सीए गिरफ्तार

फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मुबारिक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का करीब तीन लाख रुपये का बिजली बिल आया हुआ था। बिल को कम करने के बदले आरोपित सीए मुबारिक ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। बुधवार देर रात सेक्टर-55 में शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय टीम ने आरोपित मुबारिक को काबू कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.