समाज को शिक्षित करना ब्राह्मण का कर्म : मूलचंद शर्मा
ब्राह्मण समाज के 81 छात्रों को दिया गया विप्र विद्या रत्न पुरस्कार
फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा द्वारा समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के लिए विप्र विद्या रत्न पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व बल्लभगढ विधायक मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर जिला फरीदाबाद ब्राहमण सभा के प्रधान बृजमोहन बातिश ने मुख्य अतिथि मूलचंद शर्मा का फूलमाला से स्वागत किया। मंच का संचालन एडवोकेट महेश शर्मा ने किया। इस मौके पर मूलचंद शर्मा ने उपस्थित छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ब्राह्मण का आभूषण है और शिक्षा देना ब्राह्मण कर्म है। इसलिए अगर ब्राह्मण शिक्षित होगा तो सर्व समाज शिक्षित बनेगा। श्री शर्मा ने कहा बिना शिक्षा के किसी भी व्यक्ति का कोई अस्तित्व नहीं होता।
उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में काबिलियत के दम नौकरी मिलती है नाकि सिफारिश के दम पर। श्री शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के दौर में सबसे आगे रहना है तो अव्वल दर्जे में शिक्षा ग्रहण करनी अनिवार्य होगी। श्री शर्मा ने जिला ब्राह्मण सभा के द्वारा लगातार समाज के प्रतिभाशाली छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए जो विप्र विद्या रत्न पुरस्कार देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है वह बेहद सराहनीय और प्रशसंनीय है। विप्र विद्या रत्न पुरूस्कार समारोह में बारहवीं व दसवीं कक्षा 90 प्रतिशत व 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 81 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिनमें 12वीं के 20 और 10वीं के 61 छात्र शामिल रहे। वहीं इसके अलावा 5 प्रतिभाओं को विप्र खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसके अलावा सामाजिक कार्यों में विषेश योगदान देने के लिए अध्यापक देवेन्द्र गौड, अध्यापक जितेन्द्र दीक्षित, अध्यापक हरदत्त शर्मा, अध्यापक रघु वत्स, मास्टर गंगा विष्णु व सी.ए देवेन्द्र गौड को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक,कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पार्षद अनिल शर्मा, उद्योगपति कृष्ण कौशिक, डाक्टर रामनारायण भारद्वाज, अखिल भारतीय ब्राहमण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रकाश भारद्वाज, टिपरचंद शर्मा, जिला पलवल ब्राहमण सभा के अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला महासचिव मोतीलाल शर्मा व तेजपाल शर्मा ने ब्राहमण समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को अपना आशिर्वाद दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से नियादर शर्मा, रविदत्त शर्मा,भारत भूषण शर्मा, सत्यवीर भारद्वाज, चाणक्य शर्मा, मास्टर जगदीष शर्मा, गिर्राज शर्मा, कृष्ण कौशिक आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
