अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में किया गया नशामुक्ति रैली का आयोजन
बल्लभगढ़ । आज 05 जून 2026 को युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ द्वारा नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया। इस प्रकार यह कार्यक्रमों के आयोजन का श्रेय कॉलेज के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता वह महासचिव एडवोकेट श्री गणेश कुमार गुप्ता जी को जाता है उनका मानना है कि विद्यार्थी जो देश के भविष्य हैं,वे कभी भी नशे रूपी दलदल में न फंस जाएं l रैली को कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सी० एस० वशिष्ठ जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।एंटी नारकोटिक्स सैल की कन्वीनर डॉ० रेखा सैन के मार्गदर्शन में रैली का आयोजन किया गया ।
रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कॉलेज की एंटी-नारकोटिक्स सैल के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “जो नशे को हराएगा ,वह सच्चा वीर कहलाएगा” व “स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः कॉलेज में संपन्न हुई। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य,वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ० जयपाल सिंह एंटी नारकोटिक्स सैल की कन्वीनर डॉ० रेखा सैन , डॉ० दीपमाला चौहान व अन्य वरिष्ठ प्रवक्तागण उपस्थित रहे l प्राचार्य जी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
