डॉ.आर एन सिंह हुए ‘राजकुल प्रवर्तक सम्मान’ से अलंकृत

फरीदाबाद। प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान (आईएमटी) फरीदाबाद के प्राध्यापक व यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर एन सिंह को ‘राजकुल प्रवर्तक सम्मान’ से अलंकृत किया गया। डॉ. आर एन सिंह को यह सम्मान अमेरिका में सफल उद्यमी – एनआरआई अजय सिंह, मुजफ्फरपुर के होटल गायत्री पैलेस के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त पुलिस अधिकारी एवं व्यवसायी –  एम पी सिंह, समाजसेवी विक्रम सिंह तथा संस्था के अध्यक्ष एस.के सिंह ने प्रदान किया। अपने संबोधन में डॉ.आर. एन सिंह ने कहा कि सम्यक शिक्षा के माध्यम से ही समाज में एकता और शक्ति की पुनस्र्थापना संभव है।

इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूस में सफल व्यवसायी और रूसी सरकार में राजनीतिज्ञ – एनआरआई अभय सिंह, झारखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. ए के सिंह, पूर्व एडीजी हिमाचल प्रदेश, डॉ. जय प्रकाश सिंह, राष्ट्रवादी व समाज सुधारक  शेर सिंह राणा ने संबोधित किया। अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन के बैनर तले स्थानीय क्षत्रिय समाज के लोगों ने होटल गायत्री पैलेस, मुजफ्फरपुर में क्षत्रिय समाज में एकता तथा शक्ति की पुनस्र्थापना विषय पर सेमिनार का आयोजन किया था। डॉ.आर एन सिंह के इस उपलब्धि पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) राव नारायण सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव पं. के बी दुबे तथा भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पं. रमाकांत तिवारी सहित विभिन्न समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामना दिए हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.