डॉ.आर एन सिंह ‘भ्रष्टाचार निरोधक महारथी सम्मान -2026’ से हुए अलंकृत

फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह को भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना हेतु सतत् समर्पित सेवाओं के लिए ‘भ्रष्टाचार निरोधक महारथी सम्मान -2026’ से अलंकृत किया गया। डॉ.आर एन सिंह को यह सम्मान पडरौना, कुशीनगर में आयोजित उत्तर प्रदेश समीक्षा बैठक में प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश समीक्षा बैठक में मनीष जयसवाल, विधायक-पडरौना सदर, उत्तरप्रदेश, एन्टी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदम्बा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पं. नागेंद्र तिवारी तथा जितेंद्र पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रुप से प्रदान किया गया। डॉ.आर एन सिंह ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारणों तथा निवारण पर विस्तार से चर्चा किए। डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्र तथा मानवता के प्रति समर्पित सेवा के भाव जागृत किए वगैर भ्रष्टाचार उन्मूलन संभव नही है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक संगठनों को संपूर्ण निष्ठा के साथ आगे आना होगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा तथा अन्य प्रान्तों से आए सैकड़ो प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.